2 विधायक की अलग-अलग भारत जोड़ो यात्रा: विधायक सुनील सराफ ने कहा- टुकड़ों पर पलने वाले भाजपा के इशारे पर करते हैं काम

[ad_1]
अनूपपुर4 घंटे पहले
कोतमा विधानसभा अंतर्गत दो विधायकों की भारत जोड़ो यात्रा अलग-अलग देखने को मिली। पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदे लाल सिंह एवं कोतमा विधानसभा के विधायक सुनील सराफ दोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा प्रारंभ की है। इस यात्रा को लोगों ने आपसी गुटबाजी भी बताया है। सुनील सराफ ने अपनी यात्रा कोतमा के ग्रामीण क्षेत्रों से की है तथा इसका समापन भी ग्रामीण क्षेत्रों में ही होगा। वहीं पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह की यात्रा कोतमा के गांधी चौराहे से शुरू हो कर अनूपपुर-डिंडोरी की सीमा चंदन घाट तक जाएगी। सीमा के पास ओमकार सिंह मरकाम को भारतीय संविधान एवं तिरंगा झंडा सौंप कर इस यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।
जब अलग-अलग यात्रा के बारे में विधायक सुनील सराफ पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोतमा से और कोई यात्रा अधिकृत यात्रा नहीं निकाली गई हैं। कुछ भाजपा के टुकडों में पलने वाले दलाल तो चुनाव में भाजपा का कार्य करते हैं। भाजपा के इशारे में काम करते हैं। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश संगठन प्रभारी को दे दी गई हैं। आने वाले समय में इन पर निश्चित ही कार्यवाही होगी।
Source link