Chhattisgarh

2 लोकसभा प्रत्याशियों पर दर्ज हैं केस, भाजपा ने दी जानकारी…

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसी बीच अब प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच चल रही है। जांच के बीच 11 में से 2 प्रत्याशियों के नाम दर्ज मुकदमों की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है। साथ ही इन दोनो प्रत्याशी क्यों बनाया गया है, इस बारे में भी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के सांसद और लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी संतोष पांडेय के खिलाफ कवर्धा में केस दर्ज है। उनपर यह मुकदमा कवर्धा में धार्मिक उन्माद के दौरान लगा था। पार्टी सूत्रों की माने तो यह मुकदमा राजनीतिक कुविचार की वजह से लगाया गया है।

वहीं रायपुर संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्यााशी बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ भी केस दर्ज होने का मामला उजागर किया गया है। यह केस उनके खिलाफ 2003 में लगाया गया था। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को 8 बार विधायक बनने का मौका मिला है। इस वक्त वे राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। अब उन्हें लोकसभा के मैदान में उतार दिया गया है। केस दर्ज होने के बावजूद इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। इसको लेकर भाजपा ने कहा कि, ये केस राजनीति से प्रेरित है।

Related Articles

Back to top button