2 दिन में 10 लोग गिरकर घायल: 3 बाय 3 फीट का गहरा गड्ढा बन रहा हादसों का कारण

[ad_1]
कुचड़ौद18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गांव के मुख्य चौराहे पर बने 3 बाय 3 फीट गहरे गड्ढे में 2 दिन में 10 लोग गिरकर घायल हो गए हैं। ये गड्ढा पंचायत ने बस स्टैंड पर हैंडपंप व नाली के पानी की निकासी के लिए बनाया था। खुला होने के कारण अब हादसों का कारण बन रहा है। हैरानी बात यह है कि गड्ढा ग्राम पंचायत से महज 40 मीटर की दूरी पर है। इस पर जाली लगाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया लेकिन फिर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। राहगीरों के अनुसार इस मार्ग से कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र रोज स्कूल जाते हैं। यात्री बसों का भी आवागमन रहता है। मंदसौर, दलौदा, सीतामऊ, जावरा व असावती मार्ग पर जाने वाले सभी बस स्टैंड से होकर निकलते हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
रविवार को मांगलिक कार्यक्रम में आए मेहमान भी गड्ढे में गिरकर दुर्घटना के शिकार हाे गए। इनको हाथ, पैर व मुंह पर चोट आई। गांव में ही प्राथमिक इलाज कराने के बाद इनको रवाना किया। भावता निवासी महिला व डोराना निवासी महिला भी इसी गड्ढे में गिर गई। गांव के ही दुर्गाबाई पिता गोपाल कुमावत दो साल के बच्चे के साथ गड्ढे में गिर गई। इनका भी इलाज कराया। सोमवार शाम को सीहोर निवासी श्याम सिंह व उनकी माता भी गड्ढे में गिर गए, दोनों घायल हुए।
अब तक 12 से अधिक लाेग हो चुके हैं घायल
गांव के जीवन राठौड़, इकबाल मंसूरी, किशोर मालवीय सहित ग्रामीणों ने बताया अब तक 12 से अधिक ग्रामीण व बच्चे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि कोई गंभीर नहीं हुआ। गड्ढा 3 फीट लंबा 3 फीट चौड़ा एवं करीब 4 फीट गहरा है। इसमें हर तीसरे दिन कोई ना कोई गिरता रहता है। 3 दिन पहले भी एक यात्री महिला बच्चे सहित गिर गई थी। उसे सिर में चोट लगने से चक्कर आ गए। 1 घंटा रुकने के बाद महिला परिजन के साथ गई।
जाली के लिए ऑर्डर दे रखा है
मामले में ग्राम पंचायत सचिव प्रहलाद वर्मा ने बताया बस स्टैंड स्थित गड्ढे पर जाली लगवाने के मिस्त्री को ऑर्डर दे रखा है। 2 दिन में उक्त गड्ढे पर लोहे की जाली लगा दी जाएगी।
Source link