नर्सरी स्टूडेंट के हाथ पर लिखा-Cut your hair: इंदौर में स्कूल टीचर की हरकत पर परिजन भड़के

[ad_1]
इंदौर3 घंटे पहले
मन्नत के बाल एक बच्चे के लिए मुसीबत बन गए। टीचर ने उसके बाल कटवाने का फरमान जारी कर दिया। इसके लिए टीचर ने ऐसा तरीका अपनाया, जिस पर बवाल खड़ा हो गया है।
इंदौर के बचपन प्ले स्कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन साल के बच्चे के हाथ पर टीचर ने लिख दिया ‘cut your hair’ यानी आपके बाल कटवाओ। जब बच्चा स्कूल से घर लौटा तो परिवार के लोग उसके हाथ पर ये लिखा देख आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद परिवार ने स्कूल पहुंच कर इस बात का विरोध जताया। परिजनों का ये भी आरोप है कि कुछ महीने पहले भी बच्चे के नाखून को लेकर ऐसी बात लिखी गई थी।
दरअसल, ये मामला इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित प्ले स्कूल का है। यहां एक प्रॉपर्टी व्यवसायी का तीन साल का बेटा पढ़ता है। बुधवार को बच्चा स्कूल पहुंचा। यहां क्लास में भी बैठा। क्लास में पढ़ाई भी हुई। मगर टीचर ने बच्चे के बड़े बाल देखे तो उनसे रहा नहीं गया और उसके हाथ पर बाल कटवाने की हिदायत लिख दी।

मन्नत के चलते परिवार ने बच्चे के बाल बड़े रखे हैं।
दोनों हाथों पर ब्लैक मार्कर से लिख दिया
परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को जब बच्चा स्कूल से घर लौटा तो उसके हाथ देख वे भी चौंक गए। उसके एक हाथ पर cut your और दूसरे हाथ पर hair लिखा था यानी Cut your hair। इस तरह से बच्चे के हाथ पर Cut your hair लिखने का क्या मतलब है? उसके दोनों हाथों पर इस तरह लिखने से हमारे बच्चे के फ्रैंड भी उसका मजाक बना रहे थे। परिवार का कहना है कि स्कूल टीचर की इस तरह हरकत गलत है। इस संबंध में बच्चे के पिता स्कूल पहुंचे और उन्होंने इस विषय पर स्कूल मैनेजमेंट से चर्चा की।

टीचर ने बच्चे के हाथ पर ब्लैक मार्कर से लिखा। बच्चा जब घर पहुंचा तो पेरेंट्स यह देखकर हैरत में पड़ गए। उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
टीचर को लगाई फटकार, बोला सॉरी
स्कूल के प्रिंसिपल पीयूष जैन का कहना है कि जब ये बात उनके नॉलेज में आई तो उन्होंने टीचर को डांट भी लगाई और उन्हें आगे से इस तरह की हरकत न करने की हिदायत भी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में जब बच्चे के पिता स्कूल में आए थे तो टीचर ने उन्हें सॉरी भी कहा है। अगर बच्चे के पेरेंट्स कहेंगे कि टीचर पर कोई कार्रवाई की जाए तो वह भी हम करने के लिए तैयार है। हालांकि वे इस हरकत को मानवीय भूल बता रहे हैं।

टीचर ने ब्लैक मार्कर से दोनों हाथों पर लिखी बाल कटवाने की हिदायत।
पिता बोले- पहले भी नाखून काटने की बात लिखी थी
तीन साल के मासूम के पिता ने ये आरोप भी लगाया है कि कुछ माह पहले भी बेटे के हाथ के नाखून बड़े होने पर इसी तरह से हाथों पर नाखून काटने की बात लिखी गई थी। मगर उस वक्त उन्होंने इस हरकत पर ध्यान नहीं दिया था। जब ये दूसरी बार ऐसा हुआ तो उन्होंने इस संबंध में स्कूल मैनेजमेंट से चर्चा की। इधर, स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि हाथों पर लिखने की हरकत पहली बार ही हुई है। इसके पहले जो बच्चे के पिता कह रहे है वह बात गलत है।
मासूम के मान के है बाल
पिता ने कहा कि तीन साल के बेटे के मान के बाल है। इसलिए उन्होंने उसके बाल नहीं कटवाए है। सारंगपुर में उनकी कुलदेवी है भैंसवा माता। यहीं पर मान के बाल उतरवाते है। इसलिए अभी तक उन्होंने बेटे का मुंडन नहीं करवाया है। इसके साथ ही पिता ने स्कूल मैनेजमेंट को यह भी कहा कि आपने मेरे बेटे के हाथ पर तो लिख दिया है मगर आप किसी और के बच्चे के साथ ऐसा न करें।
इस खबर पर पोल में भाग लेकर अपनी राय दे सकते हैं –
यह भी पढ़िए
छिंदवाड़ा में तिलक लगाकर आए बच्चों को शिक्षक ने पीटा
कभी ड्रेस कोड, कभी हिजाब, कभी राष्ट्रगान, तो कभी प्रार्थनाएं… हमारे शिक्षा के मंदिर अक्सर इन वजहों से सुर्खियों में रहते है। अब तिलक लगाने पर बवाल मचा है। कुछ बच्चे तिलक लगाकर स्कूल आ गए, तो टीचर ने इस पर ऐतराज जताया। बच्चों की जमकर पिटाई भी कर दी। छिंदवाड़ा के मिडिल स्कूल घोराड़ में ओमप्रकाश ढोके टीचर है। 6वीं और 7वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि कभी-कभी माता-पिता के साथ मंदिर जाते हैं। वहां से तिलक भी लगाकर आते हैं। इसी बात पर टीचर ओमप्रकाश ढोके भड़क गए। पढ़ें पूरी खबर

7वीं के स्टूडेंट को जमीन पर बैठाया-‘भारत माता की जय’ बोलने पर मिशनरी स्कूल ने दी सजा
गुना में मिशनरी स्कूल में ‘भारत माता की जय’ बोलने पर बवाल हो गया। यहां 7वीं के स्टूडेंट को न सिर्फ जमकर फटकार लगाई, बल्कि उसे अगले 4 पीरियड तक जमीन पर भी बिठाए रखा। जानकारी लगने पर हिंदू नेताओं और पेरेंट्स ने स्कूल में हंगामा कर दिया। मामले में दो टीचर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर

Source link










