सर्वब्राह्मण समाज महिला इकाई का गठन: ममता पाठक बनी अध्यक्ष, अदिति गुरु सचिव नियुक्त

[ad_1]

हरदा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने शुक्रवार शाम को महिला इकाई अध्यक्ष एवं जिला सचिव नियुक्त किए। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि कोर कमेटी की अनुशंसा पर अध्यक्ष राजेश पाराशर ने महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक एवं जिला सचिव अदिति गुरु को नियुक्त किया है।

कोर कमेटी के सदस्यों ने महिला इकाई अध्यक्ष एवं जिला सचिव को नियुक्ति पत्र सौंपकर नवीन जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष पाठक एवं सचिव गुरु ने सामाजिक आयोजनों के दौरान महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं महिला हितों के लिए मजबूती के साथ काम करने का संकल्प दिलाया।नवनियुक्त सचिव अदिति गुरु ने कहा कि समाज की एकता और मजबूती को लेकर महिला संगठन सक्रिय रहकर महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगा।साथ ही समाज की बालिकाओं की शिक्षा और स्वरोजगार को लेकर लगातार प्रयास किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button