National

17 अक्टूबर से नई दिल्ली में होगी अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पांचवीं बैठक

नई दिल्ली ,07अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पांचवीं बैठक 17 से 20 अक्तूबर तक नई दिल्ली में होगी। बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। श्री सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की बैठक के बारे में कल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन पृथ्वी के ऊर्जा परिवर्तन के लक्ष्य के लिए बहुत आवश्यक है। श्री सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा, ऊर्जा का सबसे सस्ता स्रोत है। उन्होंने कहा कि सोलर और मिनी ग्रिड विश्व में सबके लिए उपलब्ध हैं।

यह भीं पढ़े:-किसानों को न हो परेशानी, समय पर चिकित्सक पहुंचे अस्पताल : तारन प्रकाश सिन्हा

यह मंत्रिस्तरीय बैठक वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है और इसमें सौर ऊर्जा स्थापित करने सहित अन्य गतिविधियों और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है। भारत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अध्यक्ष है। इस बैठक में 109 सदस्य देशों के मंत्री, मिशन और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button