17 बार चाकू घोंपे, सिर पर बाट मारा: चरित्र शंका में पत्नी की हत्या

[ad_1]
भोपाल4 घंटे पहले
भोपाल में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले उसके सिर पर तौल वाले बाट से हमला किया। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ 17 वार किए। मकान मालिक ने जब कमरे का दरवाजा खोला तब इसका खुलासा हुआ।
निशातपुरा इलाके के चोपड़ाकलां रामनगर कॉलोनी में रहने वाली काजल सिलावट की शादी मई 2021 में गैरतगंज, रायसेन के रहने वाले राजकुमार सिलावट से हुई थी। राजकुमार भोपाल में ही गोया कॉलोनी में लालजी यादव के मकान में किराए से रहता है। वह फल का ठेला लगाता है। मंगलवार को उसने पत्नी की बेरहमी से हत्या की। फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।
निशातपुरा टीआई रुपेश दुबे ने बताया कि मंगलवार शाम मकान मालिक लालजी के बेटे ने काजल का शव घर के अंदर पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। जांच में पता चला कि काजल के सिर पर पति ने तौल का बांट मारा। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार किए हैं। शरीर पर चाकू के 17 से ज्यादा घाव हैं।

राजकुमार और काजल की शादी मई 2021 में हुई थी।
पति-पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा मकान मालिक लालजी यादव के बेटे कमलेश यादव ने बताया कि उन्होंने किराए से देने के लिए घर में चार कमरे बनवा रखे हैं। सभी किराए से दिए हुए हैं। एक कमरे में राजकुमार भी पत्नी काजल के साथ रहता था। मंगलवार दोपहर सभी किराएदार अपने-अपने काम पर निकल गए थे। राजकुमार और काजल घर पर थे। राजकुमार अपनी पत्नी काजल पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
शाम को हुआ वारदात का खुलासा
मंगलवार की शाम को जब काजल काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसी ने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद लालजी यादव कमरे पर पहुंचे। यहां देखा, तो कमरे का दरवाजा भी ठीक से नहीं लगा था। अंदर देखा तो काजल लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी। पास में ही खून से लथपथ चाकू और बांट पड़ा था। खून बाहर न आए, इसके लिए दरवाजे से सटाकर कपड़ा भी रखा था। लालजी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

काजल के 6 भाई-बहन हैं। इनमें से पिछले महीने सागर में रहने वाली एक बहन की मौत हो गई है।
महीनेभर पहले मायके चली गई थी काजल
कमलेश यादव ने बताया कि महीनेभर पहले ही दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इसके बाद काजल पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले ही वापस आई थी। दो दिन पहले काजल की मां भी आई थी। वह किस वजह से आईं थी, इसकी जानकारी नहीं है। काजल के पिता कनछेदी विश्वकर्मा ने बताया कि काजल के 6 भाई-बहन हैं। 2 भाई 4 बहन, जिसमें से पिछले महीने ही सागर में रहने वाली एक बहन की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें
गांव जाने से मना किया तो पत्नी का गला घोंटा, खुद भी फंदे पर झूला
खरगोन जिले के बड़वाह में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां गांव जाने से मना करने पर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर झूल गया। दोनों ने रात में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वे सोने चले गए थे। पढ़ें पूरी खबर

Source link