17 किलोमीटर का रास्ता पोस्टर-बैनर से पटा: बुरहानपुर से बोदरली तक राहुल, सोनिया, इंदिरा, राजीव गांधी के पोस्टर

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Burhanpur
- 17 Kilometer Road In Burhanpur Covered With Poster banners, Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra Updates, Madhya Pradesh Hindi News
रईस सिद्दीकी (बुरहानपुर)एक घंटा पहले
23 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश आने वाले हैं वह सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। करीब 17 किमी के तक ऐसा कोई पेड़, बिजली का खंभा, मकान नहीं बचा जहां राहुल के बैनर, पोस्टर न लग हों। हम बात कर रहे हैं मप्र महाराष्ट्र की सीमा पर बसे बोदरली गांव की जहां से 23 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी।
बोदरली गांव मप्र से महाराष्ट्र को जोड़ता है। यह इसलिए चर्चा में है, क्योंकि यहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकलने वाली है। एमपी में यह यात्रा यहीं से इंटर होगी। यात्रा की तैयारियां जबरदस्त तरीके से की जा रही है। मप्र के हर जिले के कांग्रेस नेताओं के बैनर, पोस्टर बुरहानपुर से बोदरली तक जगह जगह नजर आ रहे हैं। ऐसा कोई कोना जगह नहीं बचा जहां बैनर, पोस्टर न हो। हर 10 से 15 फिट की दूरी पर बैनर पोस्टर लगे हैं।

बोदरली बस स्टैंड से होगी यात्रा की शुरुआत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 6 बजे बोदरली बस स्टैंड से शुरू होगी। इससे करीब 7 किमी की दूरी पर है सेंट जेवियर स्कूल। ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है कि किसी निजी स्कूल में राजनीतिक दल के फोटो लगे हों, लेकिन यहां यह नजर आया। इस स्कूल में राहुल गांधी का पहला स्टे होगा। वह सुबह करीब 10 बजे यहां पहुंचेंगे। दोपहर का भोजन यहीं होगा। शाम 4 बजे फिर यहीं से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी।
जिस जगह राहुल भी रुकने वाले थे अब वहां सिर्फ कंटेनर खड़े होंगे

बोदरली में जगह 10 एकड़ के खेत का समतल कर राहुल गांधी के रूकने के लिए व्यवस्था की जा रही थी वहीं अब केवल 60 कंटेनर खड़े होंगे। बताया जा रहा है कि यह कंटेनर 22 नवंबर की शाम में ही यहां लाकर खड़े कर दिए जाएंगे।
बुरहानपुर व्यंजन परोसेंगे, दाल चावल फेमस
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी को बुरहानपुर दाल चावल भी परोसे जाएंगे। दरअसल, बुरहानपुरी दाल चावल काफी प्रसिद्ध है। शादी, ब्याह में यही दाल चावल बनाए जाते हैं जिसका स्वाद कुछ अलग ही होता है। इसके अलावा उन्हें बुरहानपुरी जलेबी, दराबा भी परोसा जाएगा।

इस स्कूल में राहुल गांधी के भोजन का कार्यक्रम तय किया गया है।
अब हम आपको दिखाते हैं मुख्य स्टेज
करीब 5 हजार की आबादी वाले बोदरली गांव में इस समय उत्साह का माहौल है। यहां हर कोई राहुल गांधी की अगवानी में जुटा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मालूम है कि राहुल गांधी यहां आने वाले हैं। स्वागत स्टेज पर ही बंजारा लोक नृत्य की भी प्रस्तुति होने वाली है। 22 नवंबर को शाम तक इस स्टेज के आसपास केले के तोरण से द्वार सजाया जाएगा।
स्टेज के सामने बंजारा ड्रेस में इंदिरा गांधी का पोस्टर
यूं तो बुरहानपुर से बोदरली तक हर जगह बैनर, पोस्टर लगे हुए हैं, लेकिन एक यूनिक फोटो ग्राम बोदरली में बनाए जा रहे स्टेज के ठीक सामने लगाया गया है। इसमें इंदिरा गांधी को बंजारा ड्रेस में दिखाया गया है। फोटो काफी पुराना है। राहुल गांधी महाराष्ट्र की ओर से आ रहे हैं इस बैनर को ऐसे लगाया गया है कि राहुल गांधी की भी नजर उस पर पड़े।

आज दो पूर्व मुख्यमंत्री आएंगे
22 नवंबर को दो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और कमलनाथ शाम में 5 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। वह यहां सेवासदन कॉलेज में एक समारोह में भी शामि होंगे। उनके अलावा देशभर और प्रदेश से कांग्रेस नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। सभी होटल, धर्मशालाएं बुक कर ली गई है। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां भी ठहर रहे हैं।
Source link