Chhattisgarh

15 ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘वजन उत्सव’ का आयोजन

कोरबा, 13 फरवरी 2026। शासन के निर्देशानुसार जिले में 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक ‘वजन उत्सव’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 ब्लॉक स्थित एसईसीएल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 22404030620 में शुक्रवार को 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष वजन उत्सव शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान क्षेत्र के सभी बच्चों का एक-एक कर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन तथा ऊंचाई मापी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास की नियमित निगरानी करना एवं कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बच्चों का नियमित वजन कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा स्वच्छता के महत्व के संबंध में जानकारी दी। साथ ही गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को भी पोषण संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा राय एवं मालती सारथी, सहयोगी कार्यकर्ता पूर्णिमा सिंह, मितानिन उर्मिला चौधरी एवं अनिता यादव, आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला सारथी व निर्मला चौधरी सहित अनेक हितग्राही—सपना राणा, पुष्पा साहू, रजनी सूर्यवंशी, तुलसी ठाकुर, नीलम, रवीना साहू, आराधना, प्रिंस और अशोक—तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस पहल से अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा समुचित पोषण एवं विकास पर विशेष बल दिया गया।

Related Articles

Back to top button