14 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार: गांव के ही युवक ने किया रेप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

[ad_1]

अठानेरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर, पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आठनेर टीआई अजय सोनी ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्ष की मासूम के साथ गांव के ही एक युवक अनिल झोड़ ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता की शिकायत पर मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांच पड़ताल की गई।

शिकायत के बाद आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपी अभी फरार है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। 16 नवंबर को एसडीओपी शिवचरण बोहित घटना स्थल पर पहुंचे। मामले में सघन जांच पड़ताल करने के बाद मामला दर्ज किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button