Chhattisgarh

12वीं कॉमर्स में 92% अंक लाकर वंशिका शर्मा ने किया टॉप, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन

कोरबा, 30 अप्रैल। बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल, एसईसीएल कोरबा की छात्रा वंशिका शर्मा ने 12वीं कॉमर्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

अमरैय्यापारा निवासी वंशिका शर्मा, पिता लक्ष्मण शर्मा, शुरू से ही मेधावी और परिश्रमी छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और आसपास के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर प्रशासनिक सेवा में करियर बनाना है।

इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, परिजन और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button