112 वाहन में गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

लखनपुर ,06 नवंबर। डायल 112 वाहन में 5 सितंबर की रात लगभग 8 बजे गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस की टीम ने मितानिन की मदद से वाहन में ही सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद महिला व बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलदगी निवासी परमेश्वरी पैकरा पति मनोज पैकरा उम्र लगभग 30 वर्ष शनिवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। धीरे-धीरे दर्द बढ़ने लगा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल डायल 112 को फोन किया। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और गर्भवती महिला को गाड़ी में बैठा कर परिजनों के साथ अस्पताल के लिए रवाना हुए।

जैसे ही डायल 112 की वाहन लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने पहुंची, महिला का प्रसव शुरू हो गया। मितानी लालती (सुइन) दाई रामकुंवर व पुलिसकर्मीयो की मदद से प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला और बच्चे को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बता जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए डायल 112 की वाहन मददगार साबित हो रही है और लगातार  लोगो को 112 वाहन की मदद मिल रही है। प्रसूता के परिजनों के द्वारा डायल 112 के आरक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह चालक हर्ष मानिकपुरी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

Related Articles

Back to top button