107 साल की बुजुर्ग ने गाया तेलुगु सॉन्ग: गाना सुन रह गए सभी दंग, बुजुर्ग महिला बोलीं; जीना इसी का नाम है…

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Everyone Was Stunned To Hear The Song Farrate Dar, The Elderly Woman Said; Live Is The Name Of This…

जबलपुर12 मिनट पहले

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर कार्यालय पहुंची 107 साल की बुजुर्ग महिला मरियम्मा ने जब तेलुगु में फराटे दार गाना सुनाया। उस दौरान सभी दंग रह गए। दरअसल महिला तेलुगु भाषा में गाना गुनगुना रही थी। दौरान बुजुर्ग महिला ने कहा स्वस्थ जीवन जीने के लिए गाना गाते रहना चाहिए क्योंकि जीना इसी का नाम है।

दरअसल जिला निर्वाचन आयोग के द्वारा 100 वर्ष से अधिक की आयु पूरी करने वाली महिलाओं का सम्मान कलेक्टर कार्यालय में किया जा रहा था इस दौरान सभी शतायु मतदाताओं का सम्मान श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट करके किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला मरियम्मा का भी स्वागत कलेक्टर इलैयाराजा टी ने किया।

इस दौरान अपर कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया सहित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर बुजुर्ग महिलाओं का कुशलक्षेम भी जाना। साथ ही उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। कलेक्ट्रेट कार्यालय में तीन अलग-अलग विधानसभाओं से तीन शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया था।

जिसमें उत्तर विधानसभा क्षेत्र की 107 वर्षीय मरियम्मा, पूर्व विधानसभा क्षेत्र से 102 वर्षीय श्रीमती जुलेखा बी और पश्चिम विधानसभा से 100 वर्षीय सुमित जावलकर बि शामिल थी। इसी दौरान 107 वर्षीय मरियम्मा ने तेलुगु में गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button