102 साल पुराना है कैला देवी मंदिर: करौली से पिंडी स्वरूप में मां को लाकर की स्थापना, सिंधिया घराना भी करता है पूजा

[ad_1]

ग्वालियर32 मिनट पहले

क्या आप जानते हैं कि ग्वालियर के महलगांव में स्थापित कैलादेवी (करौली माता) का मंदिर 102 साल पुराना है। एक शदी पहले हीरालाल नाम व्यक्ति को यहां माता सपने में दिखी थीं। जिसके बाद वह राजस्थान के करौली धाम से मां कैलादेवी को पिंडी स्वरूप में लेकर ग्वालियर आए। यहां उन्होंने राजराजेश्वरी के रूप में उनकी स्थापना की। तब यह इस मंदिर की कीर्ति ऐसी ही बनी हुई है।

आज यह मंदिर छोटी करौली माता धाम के नाम से ग्वालियर-चंबल में लोगों की आस्था का केन्द्र है। नवरात्र में यहां 9 दिन मेला लगता है। भक्त सुबह से रात तक यहां आते हैं। जो लोग बड़ी करौली नहीं जा पाते हैं वह यहां पहुंचकर अपनी मुराद मांगते हैं। सिंधिया घराना भी इस मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना करने आते हैं। अब यह मंदिर करौती माता महलगांव के नाम से चर्चित है।

कुछ इस तरह हुई थी करौली वाली मैया की स्थापना
यहां माता को राजराजेश्वरी के तौर पर विराजमान किया गया है। यहां महारानी की तरह मां की पूजा अर्चना की जाती है। इस मंदिर की कहानी बड़ी ही रोचक है। ग्वालियर का सबसे पॉश और सिटी सेंटर के पास स्थित महलगांव जहां मां कैलादेवी स्थापित हैं करीब 102 साल पहले यहां घना जंगल हुआ करता था। यहां से करीब दो से तीन किलोमीटर दूर ओहदपुर गांव है। वहां से लोग यहां मवेशी चराने आते थे। उस समय ओहदपुर के हीरालाल भी गायों को लेकर आते थे। एक दिन वह थककर बैठ गए वह कुंअर महाराज का चबूतरा था। वहां उनकी झपकी लग गई और मां उनको सपने में दिखीं। इसके बाद वह करौली राजस्थान में प्राचीन कैलादेवी मंदिर से पिंडी स्वरूप में माता को लेकर यहां आए और आज के महलगांव में उनकी स्थापना की।
चामुंडादेवी व सरस्वती भी हैं विराजमान
ग्वालियर के महलगांव में करौली स्थित कैला देवी के तर्ज पर मां का दरबार सजाया गया। मंदिर के आस-पास परकोट खींचकर महलनुमा आकार दिया गया। जैसे-जैसे लोग मंदिर में आए और उनकी हर मनोकामना मां कैलादेवी और कुंअर महाराज ने पूरी की तो माता का यह मंदिर पूरे अंचल में चर्चित होता चला गया। मंदिर के अंदर ही चामुंडा देवी और सरस्वती देवी को विराजमान किया गया। इसके बाद आस-पास के लोग मंदिर के पूर्वी गेट के आस-पास निवास करने लगे जोकि आज घनी बस्ती है। मां कैला देवी की पूजा अर्चना के लिए विशाल कुंड की स्थापना की गई। इस कुंड के बीचों बीच रामेश्वरम् भगवान शिव की स्थापना हुई। मंदिर परिसर में भैरव नाथ, हनुमान, राम दरवार, आसमानी माता की मूर्तियां है।
सिंधिया स्टेट राजवंश से लेकर सरदारों तक भी करते हैं पूजा-अर्चना
मां कैलादेवी कुंअर महाराज की स्थापना के बाद सिंधिया स्टेट के तात्कालीन महाराज भी मंदिर में दर्शन करने जाते थे। यहां स्टेट के सरदारों की भी मन्नते पूरी हुई हैं। यह सरदारों के वसंज आज भी मंदिर की खास पूजाओं में शामिल होते हैं। यहां दशहरा, बसंत पंचमी, रंगपंचमी सहित मंदिर के स्थापना दिवस पर भी विशेष दरबार लगाए जाते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button