10 दिवसीय अभ्यास वर्ग: जैविक खेती और कानून की दी जानकारी, अब किसानों को घर जा जाकर जानकारी देंगे आचार्य

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dindori
  • Information Given About Organic Farming And Law, Now Acharya Will Give Information To Farmers By Going Home

डिंडौरी8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एकल अभियान अंचल केंद्र शहपुरा संच में 10 दिवसीय अभ्यास के समापन कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया है। अभ्यास कार्यक्रम में विकासखंड शहपुरा और विक्रमपुर के एकल आचार्यों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बीच आचार्यों को जैविक खेती एवं कानून की सामान्य जानकारी देने के लिए जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू और अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू को बुलाया गया।

अभ्यास वर्ग के दूसरे सत्र में बिहारी लाल साहू ने जैविक कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जैविक उत्पाद बनाने का तरीका बताए। साथ ही पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब भी दिया। बिहारी ने केचुआ खाद के बनाने का तरीका व उसका लाभ बताया। साथ ही फसलों में लगने बाले बाहरी कीट के नियंत्रण के लिए नीमास्त्र,अग्नि अस्त्र, तरल खाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी साझा किए। साथ ही हरि खाद एजोला जो फसलों के लिए रामबाण हैं, उनके बारे में जानकारी दिए।

इस बीच कार्यक्रम में अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने कानून के बारे में सामान्य जानकारी दी। जैसे निःशुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त करे? अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, माता-पिता व वरिष्ठ जनों के भरण-पोषण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दिए।

इस सत्र में विक्रमपुर संच प्रमुख गेंदू सिंह धुर्वे,शहपुरा संच प्रमुख भरत लाल धुर्वे,फूल साह, बसंत धुर्वे, मुन्ना परस्ते, धीरज वरकड़े, भान वती, भागवती, सवित्री परस्ते, कुसुमलता सहित 42 आचार्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button