होटल मधुबन में आग, कर्मचारी का चेहरा झुलसा: गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटा; बाजू में था पेट्रोल पंप, बड़ा हादसा टला

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Blast Due To Gas Cylinder Explosion, Luckily The Petrol Pump Was On The Side, The Hotel Operator Clarified
खंडवा30 मिनट पहले
खंडवा के माता चौक स्थित होटल मधुबन में आग लग गई। आग गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन होटल संचालक ने बालू रेत और पानी से आग बुझा दी। आग भभकी तो एक कर्मचारी का चेहरा झुलस गया। बाजू में पेट्रोल पंप था, बड़ा हादसा टल गया।
घटना रात 8 बजे की है। भास्कर ने मौके पर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि किचन में रसोई बना रहे दो कर्मचारी आग में झुलस गए। एक कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे कर्मचारी की हालत सामान्य है। घायल कर्मचारी के परिवार वाले होटल पहुंचे। इधर, होटल संचालक गुरमीत सिंह सलूजा का कहना है कि, सामान्य घटना थी, आग से किसी प्रकार की नुकसानी नहीं हुई। कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ।
होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग
होटल में हादसे के दौरान सामने आया कि, घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है। मौके पर रामनगर चौकी और थाना कोतवाली पुलिस पहुंची। कोई बड़ा अधिकारी नहीं आया।
Source link