Uncategorized

होंडा सिटी कार से 5 लाख कैश और लाखों रुपए का गांजा जब्त

धमतरी। जिले की पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना एवं सायबर टीम ने मुखबिर की सूचना पर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 51 किलो और एक होंडा सिटी कार एवं 500000रू,नगद रकम जब्त किया गया है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम को अवैध व्यापार करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button