हॉकी स्टेडियम के निर्माण को लेकर बैठक: कलेक्टर ने जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश, फरवरी 2023 तक बनाने की कही बात

[ad_1]

बालाघाट9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में चल रहे हॉकी स्टेडियम के निर्माण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्य की गति तेज करने के लिए ठेकेदार सत्यनारायण अग्रवाल को निर्देशित किया कि फरवरी 2023 तक दी गई टाइम लाइन के अनुसार कार्य पूर्ण करें।

वर्तमान में हॉकी पवेलियन का कार्य निर्माणाधीन है। इसकी छत ढलाई का कार्य 1 सप्ताह मे पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एप्रोच रोड का भी कार्य शीघ्र पूर्ण करने कहा गया। 10 दिसंबर से टर्फ एरिया के चारों ओर ड्रेनेज सिस्टम सहित टर्फ लगाने के लिए बेस का कार्य पूर्ण कराने कहा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि भोपाल स्तर से प्राप्त ड्राइंग और डिजाइन के अनुसार ही कार्य पूर्ण करें।

बैठक में जिला खेल विभाग से जमील अहमद जिला खेल अधिकारी, निर्माण एजेंसी पुलिस हाउसिंग के सहायक यंत्री अम्बिकेश तिवारी और उपयंत्री अद्योसरंचना के प्रभारी केदार ठाकरे उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button