हेलमेट चेकिंग अभियान: पुलिस अधीक्षक ने शासकीय कार्यालयों को लिखा पत्र, बिना हेलमेट के संस्थान में प्रवेश पर लगाए रोक

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dindori
- Superintendent Of Police Wrote A Letter To Government Offices, Banning Entry To The Institute Without Helmet
डिंडौरी41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

- यातायात पुलिस ने काटे 300 चालान
पुलिस अधीक्षक ने जिले भर में संचालित शासकीय संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता के लिए संस्थान प्रमुखों को पत्र लिखा। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए चालानी कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट लगाए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चालक नहीं माने तो फिर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी तो केवल शासकीय संस्थान प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा जा रहा है कि हेलमेट अनिवार्य करें, बिना हेलमेट लगाए आने वाले कर्मचारियों को प्रवेश न करने दे। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो, पुलिसकर्मी संस्थान के बाहर खड़े होकर चालानी कार्रवाई करेंगे।

यातायात पुलिस हेलमेट वाले वाहन चालकों को कर रही सम्मनित
यातायात पुलिस की ओर से हेलमेट लगाने के लिए एक तरफ तो जागरूकता अभियान चला रही है। तो दूसरी तरफ बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी कर रही है। यातायात थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि 6 अक्टूबर से अभी तक लगभग तीन सौ वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
जो वाहन चालक हेलमेट लगाकर वाहन चला रहे है, उन्हें फूल, गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित भी कर रहे है। ताकि अन्य वाहन चालक भी प्रेरित होकर हेलमेट लगाए और सुरक्षित यात्रा कर सके।
Source link




