हुक्का लाउंज में पुलिस की रेड: बिना लाइसेंस के चलते मिला रेस्टोरेंट, पुलिस ने बरामद किया तंबाकू वाला हुक्का

[ad_1]
भोपाल8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सीएम के सख्त निर्देश के बाद भी रेस्टोरेंट संचालक हुक्का परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिपलानी इलाके में शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों को तम्बाकू वाला हुक्का पिलाते हुए मामला सामने आया है। पुलिस ने छापा मारकर रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि हुक्का परोसने का उसके पास लाइसेंस नहीं था, न ही रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने की कोई अलग व्यवस्था थी।
पुलिस को देखकर भागे हुक्का पी रहे ग्राहक टीआई अजय नायर ने बताया कि मानक विहार कॉलोनी, आनंद नगर पिपलानी का रहने वाला विशाल राय (21) का राज श्री पान मसाला नाम का रेस्टोरेंट हथाईखेड़ा रोड आनंद नगर में है। शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि विशाल अपने रेस्टोरेंट में ग्राहकों को अवैध रूप से तम्बाकू वाला हुक्का पिला रहा है।
इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जिस पर मौके से रेस्टोरेंट के अंदर लोग हुक्का पीते हुए मिले। जो पुलिस को देखकर भाग गए। रेस्टोरेंट संचालक से हुक्का पिलाने का लाइसेंस मांगा गया तो उसने लाइसेंस होने से इनकार कर दिया। साथ ही रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने के लिए कोई अलग से व्यवस्था भी नहीं थी। मौके से पुलिस ने 2 सेट हुक्का, दो तंबाकू युक्त फ्लेवर जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया। टीआई नायर ने बताया कि आरोपी गुपचुप तरीके से हुक्ला पिलानी का धंधा करता था।
Source link