हार्न बजाने की बात पर विवाद: दो युवकों ने बस चालक को जमकर पीटा, कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला किया दर्ज

[ad_1]
![]()
- Hindi News
- Local
- Mp
- Shajapur
- But Two Youths Beat The Bus Driver Fiercely, The Kotwali Police Registered A Case Against Both Of Them.
शाजापुर (उज्जैन)3 मिनट पहले
शाजापुर के टंकी चौराहे पर जय ऊंकारजी बस के चालक के साथ रात के समय हार्न बजाने की बात पर दो लोगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
यात्रियों से भरी बस इंदौर से आरोन जा रही थी। इसी बीच शाजापुर के टंकी चौराहे पर चालक संदीप विश्वकर्मा ने हार्न बजाया तो नवाब मिस्त्री और तस्लीम नामक दो युवकों ने बस से चालक को नीचे उतारकर जमकर मारपीट की और बस में बैठे यात्री आधे घंटे तक परेशान होते रहे, उसके बाद बस को कोतवाली थाने पर ले जाया गया, वहां भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
बड़ा विवाद हो सकता था
बस मालिक सुरेन्द्र सर्राफ ने बताया वर्ग विशेष के दो युवकों ने बस चालक के साथ जमकर मारपीट की और बस में तोड़फोड़ करने की तैयारी थी। इसी बीच मैं पहुंच गया और उन्हें तोड़फोड़ करने से रोका।
दोनों युवकों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की थी लेकिन हम सीधे कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे और दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Source link




