इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा की मैपिंग: छोटे-छोटे हिस्सों में व्यवस्था संभालेंगे कांग्रेसजन, 24 कमेटियां तैयार

[ad_1]
इंदौरएक घंटा पहले
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी जोरों पर है। भारत जोड़ो यात्रा के आगाज के पहले घर-घर जाकर जनता को निमंत्रण देने के साथ ही कौन-कौन नेता शहर के किस हिस्से की जिम्मेदारी संभालेंगे इसका प्लान भी तैयार हो रहा है। देखा जाए तो यात्रा जिस रूट से गुजरेगी उस रूट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जा रहा है, उन हिस्सों की जिम्मेदारी कांग्रेस जनों को सौंपी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जोरदार स्वागत भी हो सके। इसके साथ ही कांग्रेस ने 24 अलग-अलग कमेटियां भी तैयार कर दी है। इन कमेटियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही इन कमेटियों के सदस्यों को निर्देशित भी किया गया है कि वे भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे।
चलिए आपको शहर कांग्रेस कमेटी की तैयारियों के बारे में बताते है…
इंदौर में यात्रा के आगाज की तैयारी
इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी लगे हुए है। इसमें विधानसभा वार प्रभारी बनाए जा रहे है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक कांग्रेस के सभी हारे-जीते पार्षदों के साथ-साथ यात्रा को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी मंडलम अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को दी जा रही है। यात्रा की मैपिंग की है। यानी रूट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर वहां की जिम्मेदारी कांग्रेसजनों को दी जा रही है। ताकि सभी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने का मौका मिल सके। यात्रा मार्ग पर दो सौ से ज्यादा मंच तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही ये बात भी सामने आ रही है कि कांग्रेसजन अलग-अलग होर्डिंग-पोस्टर यहां तक की बड़े कट आउट भी तैयार करा रहे है।
निमंत्रण पत्र से देंगे न्योता
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में जनता को शामिल करने के लिए शहर के सभी वार्डों में कांग्रेस जन घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे। इसके लिए निमंत्रण पत्रिका भी छपने दी है। पत्रिका आते ही कांग्रेस जन घर-घर जाएंगे और लोगों को यात्रा में शामिल होने का न्योता देंगे। शुरुआत में हर वार्ड के 1000 से लेकर 1200 घर-दुकानों में जाकर निमंत्रण दिया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सके।
24 कमेटियों से संभालेंगे जिम्मेदारी
बाकलीवाल का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा को इंदौर में ऐतिहासिक बनाने और व्यवस्था संभालने के लिए शहर कांग्रेस ने 24 अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए शहर कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ और कांग्रेस जनों को साथ लेकर ये 24 कमेटियां तैयार की है और अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इन कमेटियों में मुख्य रूप से कंट्रोल रूम प्रभारी समिति, एयरपोर्ट पर अतिथियों को लाने की व्यवस्था समिति, प्रमुख चौराहों पर सजावट समिति, होर्डिंग व पोस्टर समिति सहित अन्य समितियों का गठन किया है।

इन 24 समितियों का किया गया गठन।
Source link