हाईवे किनारे घायल मिला अज्ञात युवक: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला डॉक्टर. तो जिला अस्पताल किया रेफर; इलाज के दौरान मौत

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त नौगांव रोड़ पर सौरा चौकी के पास एक युवक घयाल अवस्था में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही कि अज्ञात वाहन की टक्कर मारने से युवक घायल हुआ हैं। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मौके पर डॉक्टर नहीं मिलने से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
युवक की पहचान नहीं हो सकी
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, रात 9 बजे के लगभग सड़क किनारे एक 35 वर्षीय युवक घायल अवस्था में राहगीरों को पड़ा मिला। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचा। जहां उस की हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया।
युवक के हाथ पर राजेश गुदा है। बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक शराब कर नशे में था। आशंका जताई जा रही कि अज्ञात युवक उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित कबूतरों के डेरे से शराब पीकर आया होगा। जिसको सड़क अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए भाग गया। फिलहाल थाना पुलिस अज्ञात युवक की पहचान में जुटी है।

Source link