हमीदिया अस्पताल: तीन साल बाद शुरू हुआ गामा कैमरा 4 महीने ही चला, डेढ़ महीने से फिर बंद

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Gamma Camera Started After Three Years, Lasted Only 4 Months, Stopped Again After One And A Half Months

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मरीज को कितना डोज देना है, यह तय करने का उपकरण खराब

हमीदिया अस्पताल के न्यूक्लियर मेडिसिन डिपार्टमेंट में करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से लगाया गया गामा कैमरा फिर बंद हो गया है। तीन साल तक बंद रहने के बाद करीब छह महीने पहले ही शुरू किया गया था। तब इसके मेंटनेंस पर करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए थे।

मरीजों को सुविधा मिलना शुरू तो हुई, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले इसके डोज केलीवेटर में गड़बड़ी आ गई। किस मरीज को कितना डोज दिया जाना है, यह डोजिंग मीटर से ही तय होता है। इसके खराब होने से एक बार फिर गामा कैमरे का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।

डोजिंग मीटर के सुधार के लिए जीएमसी की ओर से शुक्रवार को टेंडर जारी किया गया है। जारी टेंडर में फर्म को 10 दिन का समय दिया गया है। फर्म तय होने के दाे हफ्ते में उन्हें काम पूरा करना होगा। इस पर करीब आठ लाख रुपए तक का खर्च होने का अनुमान है। उम्मीद है कि आगामी दो हफ्ते में डोजिंग मीटर सुधर जाएगा।

नवंबर में शुरू हो जाएगा

गामा कैमरे का डोज केलीवेटर खराब हुआ है। इसे रिपेयरिंग के लिए भेजा था, लेकिन रिपेयर नहीं हुआ। नया लगाना होगा, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की गई है। नवंबर में सुविधा शुरू हो जाएगी।
डॉ. हामिद उजफ्फर गौरी, एचओडी, रेडियोथैरेपी डिपार्टमेंट, हमीदिया अस्पताल

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button