हमारी विचारधारा ही हमारी पार्टी : बीडी शर्मा
बालाघाट, 06 नवम्बर। बालाघाट जिले की सरजमी प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम आगमन पर सांसद बीडी शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत-सत्कार और सम्मान किया। शनिवार को सिवनी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जिले का प्रवेश द्वार कंजई में पहुंचे। वहां से काफिले के साथ लालबर्रा, गर्रा होते हुए नगर की सीमा पर श्री शर्मा बालाघाट नगर में आगमन हुआ। यहां भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे के नेतृत्व में नगर भाजपा ने उनका तहेदिल से अगवानी की। सुभाष चौपाटी में नगर पालिका परिषद बालाघाट और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष का आतिशबाजी और बैंड बाजे के साथ किया गया।
ऐतिहासिक अभिनंदन देखते ही बना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात की। क्रम में नूतन कला निकेतन में स्थानीय समाचार समूह के जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दी। बाद स्थानीय तुरकर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनसे मन की बात की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश दिलीप भटेरे, आयुष मंत्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष व विधायक गौरीशंकर बिसेन, सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद केडी देशमुख, भाजपा नेत्री श्रीमती लता लेकर, पूर्व विधायक डॉ योगेन्द्र निर्मल, भगत सिंह नेताम, ओमकार सिंह बिसेन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी
राजकुमार रायजादा, अभय सेठिया, महेंद्र सुराना, श्रीमती भारती पारधी, भाजपा जिला महामंत्री मौसम बिसेन, सुरेंद्र गुड्डा मरकाम, डॉक्टर नरेंद्र भैरम, जिला उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संजय मिश्रा, संजय गौतम, सत्यनारायण अग्रवाल, श्रीमती अनुपमा नेताम, गौरव पारधी, आनंद कोछड, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, भाजपा निर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर समेत बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भटेरे ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान देने वाले सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार जताया।
कार्यकर्ता ही हमारी अनमोल पूंजी : बीडी शर्मा
प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं का उमरा जनसैलाब देखते ही बना। भारत माता की जय, वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का जयघोष किया। वही उनके साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य कर चुके पूर्व कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को लड्डुओं से तौला जिससे अभिभूत होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रणाम और स-सम्मान करते हुए कहा कि बालाघाट की पावन धरा पर आकर मैं गौरवान्वित हूं। कार्यकर्ताओं का इतना प्यार और स्नेह मुझे मिला जो भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
भाजपा के कार्यकर्ता ही हमारी अनमोल पूंजी और मूल पहचान है। हमारी विचारधारा ही हमारी पार्टी है। इसी के दम पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़े लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरी है। उसी का नतीजा है कि आज नरेंद्र मोदी नित केंद्र सरकार मां भारती के वैभव सारे विश्व में अलोकित कर रही है। बाद में तुरकर भवन विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत करते हुए अपना संबोधन दिया। सम्मेलन का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री मौसम बिसेन ने किया।