हत्या या खुदकुशी!: मझगवां जंगल मे फंदे पर झूलता मिला कई दिन पुराना शव,मृतक की शिनाख्त नहीं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Several Days Old Dead Body Found Hanging On A Noose In Majhgawan Forest, The Identity Of The Deceased Is Not
सतना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मझगवां के जंगल मे पेड़ पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश कई दिनों पुरानी है। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हासिल जानकारी के मुताबिक मझगवां थाना क्षेत्र के कडियन जंगल मे रविवार की दोपहर पेड़ पर लटकती किसी अज्ञात पुरुष की लाश पाई गई है। लाश कई दिन पुरानी है। लाश सड़ चुकी है और उससे दुर्गंध आने लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि शव 15 से 20 दिन पुराना है। मृतक कौन है? यह फिलहाल पता नही चल सका है। शव को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र 50 से 55 वर्ष हो सकती है। उसके सिर पर बाल कम है और सफेद हैं। दाढ़ी के बाल भी सफेद हैं। शरीर पर एक टीशर्ट और कलाई में रेग्जीन के पट्टे वाली घड़ी बंधी मिली है।
रविवार की दोपहर कुछ ग्रामीणों ने जंगल मे पेड़ की डाल पर शव लटकता देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची तो मुआयना कर शव को नीचे उतरवाया और उसे पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह मौत आत्महत्या है या हत्या।
Source link