हत्या के 10 फरार आरोपी गिरफ्तार: 2 नवंबर को की थी राजू लोधी की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे के अंदर पकड़े

[ad_1]

टीकमगढ़27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के डूंडा गांव में 2 नवंबर को हुई राजू लोधी की हत्या के मामले में पुलिस ने बचे 6 फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा था। इस तरह 48 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या के सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बड़ागांव थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी भगवानदास लोधी, बंदू लोधी, भक्ति लोधी और लखन लोधी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। शेष 6 फरार आरोपियों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि डूंडा गांव के राजापुर मोहल्ला निवासी राजू लोधी (40) की बुधवार को परिवार के लोगों ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने काफी देर तक राजू लोधी को बंधक बनाए रखा और इस दौरान लगातार मारपीट की थी।

सभी फरार 10 आरोपी गिरफ्तार
परिजनों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी फरार हो गए थे। गंभीर हालत में पुलिस राजू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वारदात के बाद थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था। बड़ागांव थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के 48 घंटे के अंदर ही सभी 10 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी सुखदीन लोधी, भगवानदास लोधी, हरीराम लोधी, बंदू लोधी, भक्ति लोधी, लखन लोधी, मुखी लोधी, देवबती लोधी, औरन लोधी और लाड़कुंवर लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार रात पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button