हज- उमराह कर लौटे हाजियों का स्वागत: जिले से 42 हाजियों का जत्था 28 सितंबर को मक्का के लिए हुआ था रवाना

[ad_1]

आगर मालवा8 मिनट पहले

हज उमराह यात्रा पर गया 42 यात्रियों का दल बुधवार को यात्रा कर लौटा तो ईदगाह मस्जिद पर समाजन के साथ हिंदू लोगों के द्वारा भी वहां पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया गया।

जामा मस्जिद के इमाम जमील साहब ने बताया 42 यात्रियों के इस दल को यात्रा के लिए 28 सितंबर को आगर से मक्का के लिए मोमिन टूर एंड ट्रेवल्स के द्वारा मक्का मदीना में जियारत के लिए ले जाया गया था। जो की 28 दिनों तक मक्का में अपने अरकान पूरे कर बुधवार को सकुशल आगर लौट आया।

यात्रा से लौटने पर जहां समाज के महिला पुरुषों ने उनका जोरदार फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के जफर मुल्तानी, जहीर खान, सिरोजमेव, डॉ. नासिर लाला, जहीरुद्दीन सहित ईदगाह मस्जिद इमाम नजीबुल्लाह साहब आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button