हजारेश्वर मंदिर में देखा श्री महाकाल लोक का लाइव लोकार्पण: गढ़ी स्थित हजारेश्वर महादेव की दीप प्रज्वलित कर की गई महाआरती और पूजा

[ad_1]
अशोकनगर6 घंटे पहले
उज्जैन महाकाल लोकार्पण के कार्यक्रम को अशोकनगर के गढ़ी स्थित महादेव मंदिर से लाइव देखा गया। लाइव कार्यक्रम से पहले हजारेश्वर महादेव का मंदिर में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजन किया। उसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में की महादेव की पूजा पाठ के साथ श्री महाकाल लोक का लाइव लोकार्पण देखा। सबसे पहले मंदिर पर दीप प्रज्वलित कर सभी ने आरती की और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
एमपी के सभी मंदिरों की तरह अशोकनगर में अभी महादेव के मंदिरों पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर में बड़े स्तर पर राजराजेश्वर और हजारेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पर पहले से ही मंदिरों में तैयारी कर ली गई थी। महादेव के मंदिर को फूल मालाओं से सजाया था, जिसके बाद मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर महाआरती की गई।
मंदिर को आकर्षक सजाया
उज्जैन श्री महाकाल लोकार्पण के कार्यक्रम से पहले ही सभी जगह मंदिरों में आयोजन होना तय हो गए थे। इसी के चलते अशोकनगर के गढ़ी स्थित राजराजेश्वर और हजारेश्वर मंदिर पर कार्यक्रम किए गए। इन दोनों मंदिरों को आकर्षक सजाया गया था। रात के समय आकर्षक लाइट लगाई गई। इसके अलावा दिन में फूलों से सुंदर सजावट की।
कार्यक्रम के लिए लोगों में रहा उत्साह
श्री महाकाल लोकार्पण के कार्यक्रम से पहले ही लोगों में उत्साह देखा गया शाम के समय कार्यक्रम आयोजित होना था लेकिन काफी लंबे समय पहले ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए महादेव मंदिर पहुंच गए । वहां पर उनके द्वारा लाइव देखा और सुना गया ।

Source link










