हजरत जमालुद्दीन बाबा का 96वां उर्स 31 नवंबर को: धूमधाम से मनाएंगे श्रद्धालु, कव्वाली का भी होगा आयोजन

[ad_1]
आलीराजपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कौमी एकता के प्रतीक और गुलशने कादरीयत, सैयद हजरत मीर एवज अली सरकार उर्फ जमालुददीन चिश्ती र.अ. का दो दिवसीय 96 वां उर्स मुबारक 31 अक्टूबर को शुरु हो रहा है। इस दौरान संदल चादर का विशाल जुलुस निकाला जाएगा।
इस अवसर पर सुफियाना और चिस्ती कलाम से मीर एवज अली सरकार की महफिल भी सजेगी। रात्री को (मेहफिले शमा) कव्वाली का भी शानदार आयोजन किया जाएगा। जिसमें फनकार मुजम्मिल हुसैन, फजल हुसैन, जावरा से शिकरत कर अपने कलाम पेश करेंगे। उर्स मे मप्र, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य सहित आसपास के जिलो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे।
संदल चादर जुलुस साथ निकलेगा आस्ताना होज शरीफ उर्स द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी हजरत मीर एवज अली सरकार का उर्स हर्षाल्लास के साथ मनाया जाएंगा। दो दिवसिय उर्स का आगाज 31 अक्टूबर सोमवार को संदल चादर के साथ शुरू होगा। संदल चादर का जुलुस जामा मस्जिद चोक से शाम 4 बजे निकाला जाएंगा। आस्ताने ऑलिया पर संदल व चादर पेश की जावेंगी। वही रात्रि को स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर (महफिले शर्मा) कव्वाली का आयोजन रखा गया गया है। 1 नवंबर मंगलवार सुबह 11:30 बजे आमजनो को सामूहिक रूप से न्याज प्रसादी वितरित की जाएंगी। उर्स की जेरे सरपरस्ती पिरो तरीकत शहर काजी अल्हाज़ सैयद अफजल मियां, सेय्यद फरीद मियां एवं सैयद जमालुदीन बाबा, जेरे निगरानी सैयद आरीफ मियां, सैयद हनिफ मियां, सैयद अशफाक मियां करेंगे।

Source link










