Chhattisgarh

स्व. मीरा राठौर की पुण्यतिथि पर हुआ भंडारा व सुंदरकांड का आयोजन

जांजगीर, 24 मार्च I हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र प्रारंभ के दिन स्व.मीरा राठौर की 22वी पुण्यतिथि के अवसर पर केरा रोड स्थित मीरा काम्प्लेक्स में भजन संध्या, सुन्दरकाण्ड, व भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव इंजी. रवि पाण्डेय और राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास शामिल हुए और स्व.मीरा राठौर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर परमेश्वर सिंह राठौर की सुपुत्री हर्षिता राठौर ने अपने पापा के कार्यों से सीख लेकर अपने जीवन में अनुसरण करने का संकल्प लिया हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्र आरंभ के दिन स्व.मीरा राठौर के पुत्र परमेश्वर सिंह राठौर के द्वारा भंडारा और सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है.

कार्यक्रम के अंत मे आभार परमेश्वर सिंह राठौर ने व्यक्त किया कार्यक्रम में रघुराज प्रसाद पाण्डेय, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा,अजय केशरवानी,निर्मलदास वैष्णव,कृष्णराव भूरे,नीता चुन्नू थवाईत,अशोक शर्मा,प्रिंस शर्म,तान्या अनुरागी पांडे,दीपक राठौर मनोज राठौर,रजनीश अग्रवाल,गिरधारी यादव,आशुतोष शर्मा,कमलेश मिश्रा,अजय गुलाबानी सहित बड़ी संख्या में गण्मान्य नागरिक उपस्थित थे..!!

Related Articles

Back to top button