स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) जी की जन्म जयंती पर वेल विशर फाउंडेशन का रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर 25 मई को
जांजगीर चांपा/ नरियरा। स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) जी की चौथी जन्म जयंती के अवसर पर आज 25 मई दिन सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक श्री राधा वल्लभ मंदिर परिसर नरियरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
स्व. अनुराग सिंह का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए यह जनहितकारी कार्यक्रम हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी उनके मित्र जन, परिवार जन और सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।
आयोजक वेल विशर फाउंडेशन एवं स्वर्गीय अनुराग समस्त मित्र मंडली ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने एवं स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने की अपील की है। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से समाजहित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।




