“स्वस्थ दर्री अभियान : साइकिल चलाइए, स्वस्थ रहिए” ने पूरा किया एक माह
संतोष गुप्ता/ कोरबा 13 जुलाई (वेदांत समाचार) । दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा चलाए जा रहा स्वच्छता दर्री अभियान साइकिल चलाइए स्वस्थ रहिए का एक माह पूरा कर चुका है और अभियान में दर्री क्षेत्रवासी का निरंतर स्वस्थ अभियान में जुड़ाव बढ़ रहा है अभियान की क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है साइकिल चलाकर स्वस्थ और पर्यावरण सुरक्षा में दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा स्वयं साइकिल चलाकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
उन्होंने कहा साइकिल चलाना एक स्वस्थ कम प्रभाव वाला व्यायाम है जिसका आनंद छोटे बच्चे से लेकर बड़े वयस्को तक सभी उम्र के लोग उठा सकते हैं यह मजेदार सस्ता और पर्यावरण के लिए भी अच्छा है अभियान में संतोष गुप्ता अनिल द्विवेदी अशोक अग्रवाल नीरज शर्मा प्रदीप मिश्रा बी.एन यादव आर.पी लोधी अजय राय गोलू पांडे डॉक्टर साखिया विकास लाल मीहुल मनीपाल भागवत दीवान धीरेंद्र शर्मा तनवीर नावल ललित जायसवाल पुलिस सहित आम नागरिक मीडिया कर्मी पार्षद साइकिल चलाकर स्वस्थ अभियान और पर्यावरण सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं।