स्वच्छता में छिंदवाड़ा को मिली प्रदेश में तीसरी रैंक: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया सम्मानित, 3 कैटेगिरी में मिला अवार्ड, कलेक्टर, कमिश्नर, मेयर रहे मौजूद,देश में 14 वे पायदान पर

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- President Draupadi Murmu Honored In Delhi, Got Award In 3 Categories, Collector, Commissioner, Mayor Were Present
छिंदवाड़ा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार को स्वच्छता सर्वे 2022 की पूरे देश की रैंकिंग जारी की गई। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान को छिंदवाड़ा नगर निगम द्वारा सामूहिक रूप से मिशन के रूप में अपनाया गया,जब परिणाम आए तो पूरे शहरवासियों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा छिदंवाड़ा नगर निगम का तीन कैटेगिरी में अव्वल प्रदर्शन करने पर सम्मान किया गया।इस अहम उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि छिंदवाड़ा शहर 1 से 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में 382 शहरों के मध्य प्रतिस्पर्धा के बीच पूरे देश में 14 वें स्थान पर पहुंच गया। साथ ही 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहर में मप्र में छिंदवाड़ा शहर पहले स्थान पर पहुंचने के साथ ही अव्वल रहा। वहीं स्वच्छता सर्वे को लेकर छिंदवाड़ा शहर की ओवरआल रैंकिंग 14 वां रही।
शनिवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा तीन कैटेगिरी में छिंदवाड़ा को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मान लेने कलेक्टर सौरव कुमार सुमन,महापौर विक्रम सिंह अहाके,तत्कालीन निगम आयुक्त हिमांशु सिंह विशेष रूप से पहुंचे थे।

सिटीजन फीडबैक में छिंदवाड़ा टाप:
स्माल सिटी के मध्य किए गए सर्वे में सिटीजन फीडबैक में छिंदवाड़ा टाप पोजीशन पर पहुंच गया है। नगर निगम ने सर्वे में कुल 5911.98 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की।सर्विस लेवल प्रोग्रेस में नगर निगम को 3000 में से 2659.20 अंक मिले। वहीं सिटीजन फीडबैक में 600 में से 594.65 ,सिटीजन इंगेजमेंट में 603.80 ,सिटीजन एक्सपीयरेंस में 289.39,स्वच्छता एप में 364.94 इनोवेशन एवं बेस्ट प्रेक्टिस में 22 अंक मिले। कुल मिलाकर 2250 में से 2052.78 अंक मिले।

सर्टिफिकेशन में भी दिखाया कमाल:
नगर निगम ने इस बार सर्टिफिकेशन में भी पुरानी कमियों को दूर कर कमाल कर दिखाया। निगम को जीएफसी स्टार रेटिंग में 1100 में से 600 अंक एवं ओडीएफ सर्टिफिकेशन में 700 में से 600 अंक मिले।
फव्वारा चौक में समारोह का किया लाईव प्रसारण:
छिंदवाड़ा शहर को मिली इस अहम उपलब्धि एवं राजधानी दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह का फव्वारा चौक में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,पूर्व नपा अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी,नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे,सभापति प्रमोद शर्मा,पार्षद दिवाकर सदारंग,राजेश भोयर,पूर्व पार्षद अभिलाष गौहर,उपायुक्त ईश्वर सिंह चंदेली,सहायक यंत्री विवेक सिंह चौहान,स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी सहित अन्य उपस्थित थे।
पूर्व आयुक्त की मेहनत लाई रंग
दरअसल पूर्व निगम आयुक्त हिमांशु सिंह के द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने का भरसक प्रयास किया गया था जो आज साकार हो गया है। दरअसल उन्होंने लगातार सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता को लेकर सराहनीय पहल की थी जिसके चलते छिंदवाड़ा देश में अव्वल रहा।
Source link