स्थापना दिवस समारोह: मप्र सामान्य ज्ञान पर क्विज में अजय खन्ना रहे प्रथम

[ad_1]
बड़वानी34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से मप्र का भारत में कौन सा स्थान है, प्रदेश के राजकीय प्रतीक कब घोषित किए गए। गठन के समय जिलों व संभागों की संख्या कितनी थी। वर्तमान में प्रदेश में कितने संभाग और जिले हैं। प्रदेश की सीमाओं पर कितने राज्य स्थित हैं और उनके नाम क्या हैं। इस तरह के कई प्रश्नों पर आधारित मप्र सामान्य ज्ञान क्विज का आयोजन मप्र के 67 वें स्थापना दिवस समारोह पीजी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया।
कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया ने बताया क्विज में एमए इतिहास के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सबसे अधिक प्रश्नों के सही उत्तर बताने वाले अजय खन्ना प्रथम स्थान पर रहे। उन्हें सम्मानित किया गया। क्विज का निर्माण व संचालन प्रदीप ओहरिया व वर्षा मुजाल्दे ने किया। इसमें स्वाति यादव, कन्हैया फूलमाली व डॉ. मधुसूदन चौबे शामिल थे।
Source link