11वीं कक्षा की छात्रा ने लगाई फांसी: सेंट्रल बोर्ड परीक्षा टर्म-1 का पेपर बिगड़ने से थी परेशान, सॉल्व नहीं कर पाई थी 5-6 क्वेश्चन

[ad_1]
बालाघाट4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सेंट्रल बोर्ड परीक्षा टर्म-1 में पेपर बिगड़ जाने से एक स्कूली छात्रा ने घर के ही अंदर रस्सी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेंडा की 15 वर्षीय छात्रा मनीषा बिसेन पिता रमेश बिसेन कक्षा 11वीं की छात्रा थी। परसवाड़ा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक राजेशधर दुबे ने बताया कि मनीषा कन्या शिक्षा परिसर परसवाड़ा विद्यालय में अध्ययन करती थी। उसका गुरुवार को रसायन शास्त्र का पेपर था। परिजनों का कहना है कि पेपर बिगड़ गया था। वह करीब 5 से 6 प्रश्न सॉल्व नहीं कर पाई थी। वह करीब 3:00 बजे घर लौट कर आई, और बड़ी बहन दीक्षा को उसने पेपर बिगड़ने की बात बताई। जिसके बाद मनीषा की मां और बहन दीक्षा दोनों खेत चले गए। जब शाम 5:00 बजे खेत से दोनों घर लौटे तो घर के दरवाजे से दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब दरवाजा नहीं खुला तो पीछे से जाकर दरवाजा खोल कर देखा तो घर के ही अंदर की इस्तेमाल की जाने वाली रस्सी से टूटी हुई कुर्सी के सहारे मनीषा का शव लटकता हुए मिला। सूचना पर पहुंची परसवाड़ा पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच परसवाड़ा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक राजेश धर दुबे को सौंपी गई है।
Source link