Business

स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, ट्रैवल पर मिलेंगे 20% तक रिवॉर्ड्स

लखनऊ, 4 सितंबर 2026। ट्रैवल फिनटेक कंपनी स्कैपिया और एक्सिस बैंक ने नई पीढ़ी के यात्रियों के लिए ‘स्कैपिया एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है। कार्ड के जरिए पेमेंट, ट्रैवल बुकिंग और रिवॉर्ड्स की सुविधा एक ही ऐप पर मिलेगी। कार्ड की ऑनबोर्डिंग 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

कार्ड की खासियतों में इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर जीरो फॉरेक्स मार्कअप, एयरपोर्ट लाउंज और डाइनिंग बेनिफिट्स, बिना जॉइनिंग और एनुअल फीस के सुविधा शामिल है। ग्राहक एक ही आवेदन के जरिए मास्टरकार्ड या रुपे नेटवर्क का विकल्प चुन सकेंगे।

स्कैपिया ऐप पर योग्य ट्रैवल बुकिंग पर 20% तक रिवॉर्ड्स स्कैपिया कॉइन्स के रूप में मिलेंगे, जबकि रोजमर्रा के योग्य खर्चों पर 10% तक रिवॉर्ड्स मिलेंगे। इन कॉइन्स का इस्तेमाल फ्लाइट, होटल, वीजा, एक्सपीरियंस और अन्य ट्रैवल सुविधाओं के लिए किया जा सकेगा।

स्कैपिया के फाउंडर और सीईओ अनिल गोटेती ने कहा कि एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी से देशभर के ज्यादा यात्रियों तक डिजिटल ट्रैवल और पेमेंट सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं, एक्सिस बैंक ने इसे अपनी को-ब्रांडेड कार्ड रणनीति और ट्रैवल सेगमेंट को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button