Chhattisgarh

RAIPUR NEWS : साइकिल सवार से मोबाइल छीनने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार…

रायपुर,20 अक्टूबर। राह चलते व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार 2 नाबालिगों को तेलीबांधा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सहदेव महिलांगे ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दोपहर में अपनी सायकल से घर से कांकेर रोडवेज सिविल लाईन अपने मोबाईल फोन में बात करते जा रहा था। इसी दौरान तेलीबांधा तालाब पास आनंद नगर सिग्नल तेलीबांधा से पहले एक्टिवा सवार दो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के पीछे से आकर उसके मोबाईल फोन को छीनकर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 657/22 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया।

घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों की पहचान  करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर दोनों के कब्जे से चोरी की मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त कर कार्यवाही किया गया। दोनों से इस प्रकार की अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

Related Articles

Back to top button