सोमवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल का जल से अभिषेक, पंचामृत अभिषेक पूजन

[ad_1]
एक घंटा पहले
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। जल से महाकाल को स्नान कराने के पश्चात दूध,दही,घी,शक़्कर ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग,चन्दन , सूखे मेवे,सिंदूर आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर भांग और ड्रायफ्रूट सहित गेंदे और गुलाब की फूलों की माला सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




