सोमवार भस्म आरती दर्शन: दक्षिण मुखी भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार

[ad_1]
उज्जैन22 मिनट पहले
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार अल सुबह होने वाली भस्म आरती में दूध, दही, घी, शक्कर शहद और ताजे फल के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन के बाद महाकाल का भांग अबीर और ड्रायफ्रूट से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया।

मस्तक पर रजत चंद्र और भनाग और ड्रायफ्रूट से बने सूर्य देवता,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।

खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us