सुबह के समय छाया हल्का कोहरा: दिन-रात के पारे में गिरावट होने से बढ़ गई ठंड, सूरज की तपन में आई नरमी

[ad_1]
अशोकनगर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर जिले में इस समय दिन रात के पारे में गिरावट दर्ज होने के बाद ठंड बढ़ गई है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छा रहा है। इस समय रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, तो वहीं दिन का पारा 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इससे पहले एक बार रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस के करीब तक गिर चुका है। इस समय सुबह के समय हल्के बादल छा रहे हैं।
अशोकनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया की नबंवर के महीने में दिन का पारा 28 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि रात का पारा न्यूनतम 8 से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान बना हुआ है। दिसंबर माह शुरू होते ही मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा और ठंड का असर और बढ़ जाएगा। एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह से रह सकता है । इसके बाद फिर धीरे-धीरे करवट लेगा।
रबी फसल बुवाई का आखरी समय
इस समय रवि सीजन की फसल बुवाई का आखरी समय चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया की इस समय केवल धनिया एवं गेहूं की फसल की ही बुवाई की जा सकती है । इसके अलावा अन्य फसलों की बुवाई का समय खत्म हो गया है। धनिया व गेहूं इन दोनों फसलों नबंवर के आखिरी दिनों तक ही की जा सकती है।
Source link