सीढ़ियों से गिरा पौने दो साल का मासूम: खेल-खेल में मां को देखकर भागने लगा, 36 घंटे बाद दम तोड़ा

[ad_1]
इंदौर30 मिनट पहले
इंदौर के आजाद नगर में रहने वाले एक मासूम की शनिवार देर रात मौत हो गई। वह अपने घर में खेलते वक्त शुक्रवार शाम को सीढ़ियों से नीचे गिर गया था। सांस नहीं आने और हडि्डयों में चोट की वजह से उसे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे शनिवार दोपहर एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
आजाद नगर पुलिस के मुताबिक कृष्णपुरी कॉलोनी में रहने वाला पौने दो साल का बच्चा ओम उर्फ अयम सिंह राजपूत की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता अमरसिंह राजपूत ने बताया शुक्रवार बेटा ओम कमरे में मां सीता के साथ खेल रहा था। उन्होंने पत्नी को सामान देने के लिये आवाज लगाई। वह वापस बेटे ओम के पास गई तो वह खेल-खेल में भागने लगा। वह चढ़ाव के नजदीक था। इस वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। वह एक के बाद एक पांच सीढ़ियों से गिरता ही गया।
घायल होने पर पिता उसे ज्यूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल में शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन उपचार चलता रहा। लेकिन शनिवार देर रात 1 बजे ओम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दो बेटियों के बीच इकलौता
ओम के पिता अमरसिंह राजपूत ने बताया कि उनकी दो बेटियां 6 साल की माही और 4 साल की मनाली है। दिसंबर 2021 में उनके यहां ओम का जन्म हुआ था। दोनों बहने अपने छोटे भाई से बहुत प्यार करती थी। घटना के समय दोनों बेटियां कमरे में थी। पेशे से मजदूर अमरसिंह मूल रूप से ललितपुर (चंदोरा) के रहने वाले हैं। छह साल पहले काम के सिलसिले में इंदौर आकर रहने लगे थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।
Source link