सीहोर मौसम अपडेट: अब तक 1495.6 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज

[ad_1]

सीहोर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीहोर में एक जून से अब तक 1495.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जो कि गत वर्ष इसी अवधि में औसत बारिश 888.1 मिलीमीटर थी। जिले की बारिश में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 17 सितम्बर 2022 तक जिले के वर्षामापी केंद्र सीहोर में 1599.7 मिलीमीटर, श्यामपुर में 1592.0, आष्टा में 1380.2, जावर में 1134.8, इछावर में 1558.3, नसरूल्लागंज 1254.2, बुधनी में 1698.7, रेहटी में 1747.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में बारिश

जिले में बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक 17.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्र सीहोर में 13.2 मिलीमीटर, श्यामपुर में 5.0, आष्टा में 65.0, जावर में 16.4, इछावर में 18.0, नसरुल्लागंज में 17.2, बुधनी में 0.0 एवं रेहटी में 4.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button