MP BREAKING : गोदाम में विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश। दीपावली के पहले पटाखा गोदाम में ​बड़ी दुर्घटना हो गई। पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए है। मलबे में कुछ लोगों की दबने की आशंका जताई जा रही है।मामला मध्यप्रदेश के मुरैना का है। जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बानमोर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है। गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इसी मकान में कुछ किराएदार भी रह रहे थे। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई।

Related Articles

Back to top button