सीहोर में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम: गोवर्धन पूजा-प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महा उत्सव, वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री चौहान

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- Govardhan Puja Great Festival Of Gratitude Towards Nature, Chief Minister Chouhan Virtually Connected
सीहोर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

‘गोवर्धन पूजा-प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के साथ ही जिलेभर में गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित सहित सभी पंचायतों एवं गोशालाओं में गोवर्धन एवं गायों की पूजा की गई। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिला मुख्यालय में मुख्य कार्य्रकम कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अमन मिश्रा, कृषि विभाग के उप संचालक केके पाण्डे, जनपद सीईओ सिद्धगोपाल वर्मा, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक प्रदीप सिंह सेंगर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित गोवर्धन पूजा के माध्यम से जन-जन को पौधरोपण, गोवंश के संरक्षण और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया है। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के संकट और प्रभावों को देखते हुए गोवर्धन पूजा अधिक प्रासंगिक हो गई है।
गोवर्धन पूजा के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश देने और इन गतिविधियों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला, ब्लॉक स्तर पर किसानों, पौधरोपण के लिए सक्रिय अंकुर अभियान के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से जोड़ा गया।
गोवंश की व्यवस्था के लिए गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन आवश्यक है। पौधरोपण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से भावी पीढ़ी को बचाने का उपयुक्त माध्यम है। अत: गोवर्धन पूजा के माध्यम से पौधरोपण, प्राकृतिक खेती और गोवंश के संरक्षण की गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
Source link