सीहोर पहुंची आदिवासी न्याय यात्रा: कारम डैम भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाली यात्रा, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sehore
- Karam Dam Took Out A Journey Against Corruption, Atrocities On Tribals, Congressmen Welcomed
सीहोर3 घंटे पहले
कारम डैम में हुए भ्रष्टाचार और विस्थापितों को उचित मुआवजा और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कारम डैम से शुरू हुई आदिवासी न्याय पद यात्रा का बुधवार को सीहोर नगर प्रवेश हुआ। स्थानीय इन्दौर नाके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पार्षद राजीव गुजराती के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा पद यात्रा का पुष्पहारों से स्वागत और आगवाई की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर द्वारा पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा का साफा बांधकर स्वागत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित यात्रा में शामिल हुए। उक्त पदयात्रा का नगर कई चौराहों पर स्वागत किया गया। यह पदयात्रा 29 सितम्बर को राजभवन भोपाल पहुंचेगी, जहां राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आदिवासी समुदाय पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने की मांग की जाएगी।
इस मौके पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय,ईश्वर सिंह ठाकुर, शशांक सक्सेना, मुनव्वर मामू, कृष्णकांत रिछारिया, भगत सिंह तोमर, आशीष गेहलोत तनिष्क त्यागी, सुमित नर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस यात्रा को लेकर विधायक पंची लाल मेडा ने बताया कि कारम डैम के फूटने से आदिवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाया तो उनको बोलने से रोक दिया और धक्का मुक्की की गई। आज आदिवासियों को डैम टूटने के कारण जंगल में रहना पड़ रहा है।
Source link