सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीएवी गेवरा का शानदार प्रदर्शन

कोरबा, 14 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 13 मई को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, गेवरा ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में बेहतर अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया।
विद्यालय के कुल 89 विद्यार्थियों में से 4 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में सुहाना प्रसाद ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रिंस जायसवाल 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा संस्कृति जायसवाल 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञान संकाय में कोमल पटेल ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कानूश सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका कंवर ने 88.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय की विशेष उपलब्धि संस्कृत विषय में देखने को मिली, जहां 5 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत कुमार एवं मैनेजर सी.एम. पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




