सीएम शिवराज सिंह कल रतलाम के सैलाना दौरे पर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल सैलाना में करेंगे चुनाव प्रचार , सोमवार दोपहर सैलाना पहुंचकर करेंगे आम सभा को संबोधित

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Chief Minister Shivraj Singh Chouhan Will Campaign In Sailana Tomorrow, Will Reach Sailana On Monday Afternoon And Address The General Meeting

रतलाम6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रतलाम के सैलाना नगर परिषद चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दोपहर आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा कार्यक्रम तय होने के बाद जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुड़ हुआ है। सैलाना में मुख्यमन्त्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। शिव शिवराज सिंह कल दोपहर 1:45 बजे सैलाना पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री का सबसे पहले सैलाना पैलेस में कैक्टस गार्डन जाने का कार्यक्रम है जिसके बाद मुख्यमंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे जहां वह भाजपा समर्थित पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि सैलाना नगर परिषद पर इससे पूर्व कांग्रेस का कब्जा रहा है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी इस बार नगर परिषद पर विजय हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:00 बजे सैलाना के लिए रवाना होंगे। 1:30 बजे सैलाना हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 1:45 बजे सैलाना पैलेस स्थित कैक्टस गार्डन पहुंचेंगे। जिसके बाद वह सैलाना में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झाबुआ के पेटलावद के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button