Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर रवाना : अमित शाह से होगी अहम बैठक

रायपुर, 14 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिक्रिया दी और अपने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिल्ली में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बस्तर में चल रहे “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान” और “अग्रणी बस्तर अभियान” की प्रगति की जानकारी भी गृह मंत्री को देंगे। इसके अलावा क्षेत्र में चल रहे कार्ड निर्माण अभियान पर भी चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने MSP बढ़ोतरी पर आभार जताया।

Related Articles

Back to top button