Chhattisgarh

सीआईएसएफ की पहल पर दीपका में आयोजित हुआ मिलेट्स मेला, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

कोरबा । कोरबा जिले के दीपका स्थित सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में शनिवार को Central Industrial Security Force (सीआईएसएफ) की पहल पर उप महानिरीक्षक निर्विकार के कुशल नेतृत्व में एक भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को मोटे अनाज (मिलेट्स) के पोषणात्मक महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं संतुलित आहार में इसकी उपयोगिता के प्रति जागरूक करना रहा।


मेले में मिलेट्स से निर्मित विभिन्न प्रकार के पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। गेवरा, दीपका एवं कोरबा क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने मेले में पहुंचकर मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद लिया तथा इनके नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने मिलेट्स को दैनिक भोजन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि मोटे अनाज स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों की रोकथाम में सहायक हैं।


मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों तथा South Eastern Coalfields Limited (एसईसीएल) के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर Harish Duhan, सीएमडी एसईसीएल; Premchand Patel विधायक कटघोरा; A. K. Tyagi महाप्रबंधक गेवरा; S. K. Mishra महाप्रबंधक दीपका; Rajendra Singh Rajput नगरपालिका अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button